BPSC TRE 3.0 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (कक्षा 11–12, 22 जुलाई 2024) आधिकारिक उत्तर सहित

BPSC TRE 3.0 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (कक्षा 11–12, 22 जुलाई 2024) आधिकारिक उत्तर सहित

BPSC TRE 3.0 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (कक्षा 11–12, 22 जुलाई 2024): सामान्य अध्ययन के सभी 40 प्रश्न हिंदी में, BPSC की आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी के उत्तर और हर प्रश्न की छोटी व्याख्या के साथ। इस पाली के कक्षा 11–12 के हर अभ्यर्थी को, चाहे उसका विषय कोई भी हो, यही 40 प्रश्न मिले थे।

BPSC TRE 4.0 में 33,320 पदों पर आवेदन चल रहे हैं, जिनमें 16,540 पद कक्षा 11–12 के हैं। सामान्य अध्ययन हर विषय की मेरिट में जुड़ता है, इसलिए तैयारी यहीं से शुरू करें।

💡 Get AI-powered exam prep on your phone!

Download ExamYaari App

विषय सूची

BPSC TRE 3.0 कक्षा 11–12: परीक्षा का विवरण

परीक्षाBPSC विद्यालय अध्यापक (पुनः) परीक्षा, TRE 3.0 (विज्ञापन सं. 22/2024)
आयोजकबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
कक्षा स्तरकक्षा 11–12 (उच्च माध्यमिक)
परीक्षा तिथि22 जुलाई 2024, पहली पाली
समय / अंक2 घंटे 30 मिनट, 150 अंक
भाग Iभाषा (क्वालीफाइंग): Q1–30
भाग IIसामान्य अध्ययन: Q31–70 (इस पेज पर)
भाग IIIआपका विषय: Q71–150
विकल्पहर प्रश्न में पाँच; (D) ‘उपर्युक्त में से एक से अधिक’ और (E) ‘उपर्युक्त में से कोई नहीं’
उत्तरBPSC अंतिम उत्तर कुंजी (17 अक्टूबर 2024), पुस्तिका सीरीज़ E

BPSC TRE 4.0 एक नज़र में

विज्ञापनसं. 15/2026 (विज्ञापन 14/2026 की जगह)
कुल पद33,320
कक्षा 11–12 के पद16,540
आवेदन की अंतिम तिथि3 नवंबर 2026 (शुल्क 2 नवंबर तक)
परीक्षा तिथिअभी घोषित नहीं

सामान्य अध्ययन प्रश्नों का टॉपिक-वार विश्लेषण

40 प्रश्न इन टॉपिक में बँटे हैं:

टॉपिकप्रश्न
गणित8
भौतिकी3
जीव विज्ञान5
समसामयिकी व विज्ञान-प्रौद्योगिकी7
भूगोल (भारत, विश्व, बिहार)8
इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन (बिहार सहित)9

बिहार पर खास ध्यान है: ज़िलेवार धान और रेशम उत्पादन, चम्पारन सत्याग्रह, बिहार प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी और किसान सभा। यह भी देखें कि 40 में से 11 प्रश्नों का उत्तर (D) या (E) है।

BPSC TRE 3.0 सामान्य अध्ययन प्रश्न उत्तर सहित (Q31–70)

प्रश्न संख्या मूल प्रश्न पुस्तिका (सीरीज़ E) जैसी ही है। उत्तर BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी से हैं; व्याख्या ExamYaari टीम ने लिखी है।

Q31. निम्नलिखित में से कौन सा (x + 1/x)² का मान है?

(A) x² + 1/x²
(B) x² − 1/x²
(C) x² + 1/x² + 1
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: (x + 1/x)² = x² + 2 + 1/x² होता है। किसी विकल्प में + 2 नहीं है, इसलिए उत्तर (E) है।

Q32. एक लेख सीपी से 10% अधिक पर है। यदि 10% की छूट की अनुमति है तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

(A) 1% लाभ
(B) 1% हानि
(C) न लाभ न हानि
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) 1% हानि
व्याख्या: विक्रय मूल्य = 1.10 × 0.90 = क्रय मूल्य का 0.99, अतः 1% हानि।

Q33. पूर्ण घन प्राप्त करने के लिए 81 को किस संख्या से विभाजित किया जाना चाहिए?

(A) 3
(B) 6
(C) 7
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) 3
व्याख्या: 81 = 3⁴ है। 3 से भाग देने पर 27 = 3³ मिलता है, जो पूर्ण घन है।

Q34. दो पूर्ण संख्याओं के बीच का अंतर 66 है। दोनों संख्याओं का अनुपात 2:5 है। दोनों संख्याएँ हैं:

(A) 60 और 6
(B) 100 और 33
(C) 110 और 44
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: 5k − 2k = 66 से k = 22, अतः संख्याएँ 44 और 110 हैं (अनुपात 2:5)। BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी में (E) सही माना गया है, क्योंकि विकल्प (C) में ये 110 और 44 (अनुपात 5:2) क्रम में दी गई हैं।

Q35. एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, कोण A और कोण B का अनुपात 1:2 है। कोण A ज्ञात कीजिए।

(A) 30°
(B) 45°
(C) 60°
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) 60°
व्याख्या: समांतर चतुर्भुज के आसन्न कोणों का योग 180° होता है: x + 2x = 180°, अतः A = 60°।

Q36. एक बेलन की ऊंचाई जिसकी त्रिज्या 7 सेमी है और कुल सतह क्षेत्रफल 968 सेमी² है:

(A) 15 सेमी
(B) 17 सेमी
(C) 19 सेमी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) 15 सेमी
व्याख्या: कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πr(r + h) = 44(7 + h) = 968, अतः 7 + h = 22 और h = 15 सेमी।

Q37. यदि (−3)m+1 × (−3)⁵ = (−3)⁷, तो m का मान है?

(A) 5
(B) 7
(C) 1
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) 1
व्याख्या: घातों को जोड़ने पर: m + 1 + 5 = 7, अतः m = 1।

Q38. यदि x और y व्युत्क्रमानुपाती हैं, तो:

(A) y/x = स्थिरांक
(B) xy = स्थिरांक
(C) x/y = स्थिरांक
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) xy = स्थिरांक
व्याख्या: व्युत्क्रमानुपात में गुणनफल xy स्थिर रहता है।

Q39. प्रतिरोध R के किसी तार के टुकड़े पांच बराबर भागों में काटे जाते हैं। इन टुकड़ों को फिर पार्श्व क्रम में संयोजित कर देते हैं। यदि संयोजन का तुल्य प्रतिरोध R′ है तो R/R′ अनुपात का मान क्या होगा?

(A) 1/25
(B) 1/5
(C) 25
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) 25
व्याख्या: प्रत्येक टुकड़ा R/5 है। पाँच को पार्श्व में जोड़ने पर R′ = (R/5)/5 = R/25, अतः R/R′ = 25।

Q40. 8 Ω प्रतिरोध का कोई विद्युत हीटर विद्युत मेन्स में 2 घंटे तक 15A विद्युतधारा लेता है। हीटर में उत्पन्न ऊष्मा की दर क्या होगी?

(A) 220 watt
(B) 120 watt
(C) 210 watt
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: ऊष्मा की दर = शक्ति = I²R = 15² × 8 = 1800 W, जो किसी विकल्प में नहीं है।

Q41. किसी शब्दकोष में लिखे छोटे अक्षरों को पढ़ते समय आप निम्न में से कौन सा लेन्स पसन्द करेंगे?

(A) 50 cm फोकस दूरी का उत्तल लेन्स
(B) 50 cm फोकस दूरी का अवतल लेन्स
(C) 5 cm फोकस दूरी का अवतल लेन्स
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: आवर्धक लेंस कम फोकस दूरी (जैसे 5 cm) का उत्तल लेंस होता है। दिए गए कोई भी लेंस उपयुक्त नहीं, अतः उत्तर (E)।

Q42. निम्नलिखित में से किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं?

(A) कार्निया
(B) परितारिका
(C) दृष्टि पटल
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) दृष्टि पटल
व्याख्या: नेत्र लेंस प्रतिबिम्ब को दृष्टि पटल (रेटिना) पर बनाता है।

Q43. निम्नलिखित में से कौन मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है?

(A) अंडाशय
(B) गर्भाशय
(C) शुक्रवाहिका
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) शुक्रवाहिका
व्याख्या: शुक्रवाहिका नर जनन तंत्र का भाग है, जो शुक्राणुओं को ले जाती है।

Q44. परागकोश में होते हैं ………..

(A) वाह्यदल
(B) अंडाशय
(C) परागकण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) परागकण
व्याख्या: परागकोश पुंकेसर का वह भाग है जिसमें परागकण बनते और रहते हैं।

Q45. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है _______

(A) अमीबा में
(B) यीस्ट में
(C) प्लाज्मोडियम में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) यीस्ट में
व्याख्या: यीस्ट (और हाइड्रा) मुकुलन से जनन करते हैं; अमीबा द्विविभाजन से।

Q46. अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है?

(A) प्रतिजैविक
(B) प्रतिअम्ल
(C) पीड़ाहारी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) प्रतिअम्ल
व्याख्या: प्रतिअम्ल (एंटासिड) पेट के अतिरिक्त अम्ल को उदासीन कर अपच में राहत देते हैं।

Q47. CAA के अन्तर्गत नागरिकता प्रक्रिया के लिए आवेदन और निष्पादन किस के द्वारा किया जायेगा?

(A) डाक विभाग द्वारा
(B) जनगणना विभाग द्वारा
(C) केन्द्रीय सुरक्षा आई.बी. द्वारा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या: CAA नियमों में आवेदन जनगणना निदेशालय के नेतृत्व वाली समितियाँ देखती हैं और डाक विभाग दस्तावेज़ जाँच करता है। BPSC कुंजी में उत्तर (D) है।

Q48. निम्न में से किस देश में भारत ने अपना UPI चालू किया है?

(A) थाईलेन्ड
(B) म्यान्मार
(C) मोरीसस
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) मोरीसस
व्याख्या: फरवरी 2024 में मॉरीशस (और श्रीलंका) में UPI सेवाएँ शुरू की गईं।

Q49. इसरो द्वारा 2024 में अंतरिक्ष यात्रियो सहित भेजने वाले अंतरिक्षयान का नाम है _______

(A) आकाशयान
(B) गगनयान
(C) ब्रह्मयान
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) गगनयान
व्याख्या: गगनयान इसरो का मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है।

Q50. कौन सा देश G 7 का सदस्य नहीं है?

(A) रसीया
(B) कनाडा
(C) यु.एस.ए
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) रसीया
व्याख्या: G7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा हैं। रूस को 2014 में G8 से निलंबित किया गया।

Q51. हरित हायड्रोजन प्राप्ति का कौन सा तरीका है?

(A) इलेक्ट्रोलायसिस
(B) डीहायड्रोजेनेसिस
(C) निर्जलीकरण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) इलेक्ट्रोलायसिस
व्याख्या: हरित हाइड्रोजन नवीकरणीय बिजली से जल के विद्युत अपघटन (इलेक्ट्रोलिसिस) द्वारा बनती है।

Q52. कौन सी तकनीक मृत को पुनर्जीवित दिखा सकती है?

(A) डीपफेक
(B) ए. आई
(C) चैट बोट
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या: AI आधारित डीपफेक किसी मृत व्यक्ति का चेहरा और आवाज़ दोबारा बना सकते हैं, अतः एक से अधिक विकल्प सही हैं।

Q53. 2024 के जीवित सूचकांग आकलन में कौन सा देश भारत से बेहतर है?

(A) नाइजीरिया
(B) पाकिस्तान
(C) बंग्लादेश
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) पाकिस्तान
व्याख्या: BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार उत्तर पाकिस्तान है।

Q54. किसानों के हित में गांधीजी ने 1917 में चम्पारन सत्याग्रह किसके सहयोग से किया था?

(A) बिरसा मुण्डा
(B) राजेन्द्र प्रसाद
(C) सत्यनारायण सिन्हा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) राजेन्द्र प्रसाद
व्याख्या: चम्पारन में गांधीजी के साथ काम करने वाले वकीलों में राजेन्द्र प्रसाद प्रमुख थे।

Q55. चन्द्रमा सदृश्य ग्रह कौन-सा है?

(A) बुध
(B) मंगल
(C) पृथ्वी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) बुध
व्याख्या: बुध की सतह गड्ढेदार है और लगभग वायुमंडल नहीं है, बिल्कुल चन्द्रमा जैसा।

Q56. जीवाश्म के आधार पर मानव उत्पत्ति केन्द्र कौन-सा है?

(A) अफ्रीका की रिफ्ट घाटी
(B) मध्य एशिया
(C) जेरुसलम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) अफ्रीका की रिफ्ट घाटी
व्याख्या: सबसे पुराने मानव जीवाश्म पूर्वी अफ्रीका की रिफ्ट घाटी से मिले हैं।

Q57. भारत में शुष्क विन्दु बस्ती मिलती है

(A) बाढ़ क्षेत्रों में
(B) बिकानेर में
(C) अरावली प्रदेश
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या: शुष्क बिंदु बस्तियाँ बाढ़ क्षेत्रों में ऊँची सूखी भूमि पर बसती हैं। BPSC कुंजी में उत्तर (D) है।

Q58. बिहार के किस जिले में धान का उत्पादन सर्वाधिक होता है?

(A) भोजपुर
(B) रोहतास
(C) नालन्दा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) रोहतास
व्याख्या: रोहतास को ‘बिहार का धान का कटोरा’ कहा जाता है।

Q59. तेहरान किस पर्वत पर स्थित है?

(A) एलबुर्ज
(B) जैग्रोस
(C) मकरान
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) एलबुर्ज
व्याख्या: तेहरान एलबुर्ज पर्वत की दक्षिणी तलहटी में बसा है।

Q60. भारत के पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है:

(A) अनाई मुडी
(B) कंचनजंगा
(C) महेन्द्रगिरि
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी आंध्र प्रदेश की अरमा कोंडा (जिंधागढ़) है। अनाई मुडी पश्चिमी घाट और कंचनजंगा हिमालय में है।

Q61. इनमें से कौन-सा कथन वनस्पतियों और जीवों की कमी का वैध कारण नहीं है?

(A) कृषिगत फैलाव
(B) वृहद पैमाने पर योजनाओं का विकास
(C) चराई और जलाने की लकड़ी का एकभीकरण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) चराई और जलाने की लकड़ी का एकभीकरण
व्याख्या: BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार उत्तर (C) है।

Q62. बिहार के किस जिले में रेशमी वस्त्र का उत्पादन सर्वाधिक होता है?

(A) मधुबनी
(B) भागलपुर
(C) औरंगाबाद
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) भागलपुर
व्याख्या: भागलपुर तसर सिल्क के लिए प्रसिद्ध है और ‘सिल्क सिटी’ कहलाता है।

Q63. जलियांवाला बाग कांड के दौरान भारत का वायसराय कौन था?

(A) लार्ड कर्जन
(B) लार्ड चेम्सफोर्ड
(C) लार्ड इरविन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) लार्ड चेम्सफोर्ड
व्याख्या: अप्रैल 1919 में लार्ड चेम्सफोर्ड वायसराय थे।

Q64. भारतीय राष्ट्रीय कंग्रेस के पहले अध्यक्ष थे:

(A) दादाभाई नौरोजी
(B) डब्लू. सी. बोनर्जी
(C) बदरुद्दीन तैय्यबजी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) डब्लू. सी. बोनर्जी
व्याख्या: 1885 में बम्बई में पहले अधिवेशन की अध्यक्षता डब्लू. सी. बोनर्जी ने की।

Q65. निम्नलिखित में से किसको ‘ग्रैण्ड ओल्ड मैन आफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है?

(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) दादा भाई नौरोजी
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B) दादा भाई नौरोजी
व्याख्या: दादाभाई नौरोजी को ‘ग्रैण्ड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।

Q66. निम्नलिखित में से कौन से आंदोलन एम. के. गांधी द्वारा शुरू किए गए थे?

(A) भारत छोड़ो आंदोलन
(B) असहयोग आंदोलन
(C) स्वदेशी आंदोलन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या: गांधीजी ने असहयोग (1920) और भारत छोड़ो (1942) दोनों आंदोलन शुरू किए। स्वदेशी आंदोलन 1905 में शुरू हुआ था।

Q67. बारदोली सत्याग्रह का नेता कौन था?

(A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) जवाहर लाल नेहरु
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
व्याख्या: वल्लभ भाई पटेल ने बारदोली सत्याग्रह (1928) का नेतृत्व किया और ‘सरदार’ कहलाए।

Q68. निम्नलिखित में से कौन होम रूल आंदोलन से सम्बद्ध नही था?

(A) एनी बिसेंट
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) सरोजनी नायडू
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: बेसेंट और तिलक ने होम रूल लीग बनाई, और सरोजिनी नायडू भी इससे जुड़ी थीं, अतः कोई विकल्प सही नहीं।

Q69. किसने 1920 ई. में बिहार प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी की स्थापना की थी?

(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) अनुग्रह नारायण सिन्हा
(C) जयप्रकाश नारायण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या: BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार उत्तर (D) है।

Q70. 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा (ए.आई.के.एस.) की स्थापना बिहार में किसके नेतृत्व में हुई थी?

(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) जय प्रकाश नारायण
(C) स्वामी सहजानंद सरस्वती
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C) स्वामी सहजानंद सरस्वती
व्याख्या: स्वामी सहजानंद सरस्वती अखिल भारतीय किसान सभा के पहले अध्यक्ष थे।

BPSC TRE सामान्य अध्ययन की तैयारी कैसे करें

  • गणित के हर प्रश्न को कॉपी पर हल करें। कई प्रश्नों का उत्तर (E) कोई नहीं होता, इसलिए नज़दीकी विकल्प चुनने के बजाय अपना उत्तर जाँचें।
  • विकल्प (D) और (E) ध्यान से पढ़ें। TRE में ये असली उत्तर होते हैं।
  • बिहार पर ज़्यादा समय दें: ज़िले और उनकी फसलें, स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका और बिहार के नेता।
  • परीक्षा से पहले के 12 महीनों की समसामयिकी दोहराएँ: लॉन्च, अंतरराष्ट्रीय समूह, सरकारी योजनाएँ।
  • गति बढ़ाने के लिए ExamYaari ऐप पर टाइम वाले मॉक टेस्ट दें।

और संसाधन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

BPSC TRE 3.0 में सामान्य अध्ययन के कितने प्रश्न थे?

TRE 3.0 कक्षा 11–12 के पेपर में सामान्य अध्ययन भाग II था, जिसमें कुल 150 में से 40 प्रश्न (Q31–70) थे।

क्या ये BPSC के आधिकारिक उत्तर हैं?

हाँ। उत्तर 17 अक्टूबर 2024 को जारी BPSC की अंतिम उत्तर कुंजी (सीरीज़ E) से हैं। व्याख्या ExamYaari ने लिखी है।

क्या सामान्य अध्ययन का भाग हर विषय में एक जैसा था?

हाँ। 22 जुलाई 2024 की पहली पाली में कक्षा 11–12 के सभी अभ्यर्थियों को, विषय चाहे कोई भी हो, यही 40 प्रश्न मिले।

BPSC TRE में विकल्प (D) और (E) का क्या मतलब है?

(D) का मतलब एक से अधिक विकल्प सही हैं और (E) का मतलब कोई विकल्प सही नहीं है। आधिकारिक कुंजी में दोनों सही उत्तर के रूप में आते हैं।

BPSC TRE 4.0 की परीक्षा कब है?

BPSC ने अभी TRE 4.0 की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है। विज्ञापन सं. 15/2026 के आवेदन 3 नवंबर 2026 तक हैं।

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *